मुख्यपृष्ठनए समाचारफडणवीस की रणनीति पर लगा ब्रेक... पहले भतीजे को मंत्री बनाओ फिर...

फडणवीस की रणनीति पर लगा ब्रेक… पहले भतीजे को मंत्री बनाओ फिर मुझे राज्यसभा भेजो!.. भुजबल की शर्तों ने बढ़ाया भाजपा का टेंशन

सामना संवाददाता / मुंबई

राज्यसभा की रिक्त सीट को लेकर महायुति में सियासी हलचल तेज हो गई है। अजीत पवार गुट के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल का नाम राज्यसभा के लिए सबसे आगे माना जा रहा है, लेकिन उनकी एक शर्त ने पूरे समीकरण को उलझा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, भुजबल ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो उनके स्थान पर उनके भतीजे को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए। दरअसल, यह सीएम देवेंद्र फडणवीस की चाल मानी जा रही है। वे अपने दोस्त धनंजय मुंडे को फिर से मंत्रिमंडल में लाना चाहते हैं। इसके लिए वे भुजबल को शिकार बना रहे हैं। पर भुजबल भी कच्चे खिलाड़ी नहीं हैं। उन्होंने यह अजब शर्त फडणवीस के समक्ष रख दी है।
शनिवार को समीर भुजबल ने पार्थ पवार, सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी यह मांग रखी। बताया जाता है कि दादा गुट के अन्य नेताओं ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया। हालांकि, करीब १५ घंटे बीत जाने के बाद भी भाजपा नेतृत्व की ओर से इस पर अंतिम सहमति नहीं मिली है।

अन्य समाचार