-कभी वह हरे-भरे रास्तों पर ट्रेकिंग करती दिखीं, तो कभी खेतों से ताजी सब्जियां तोड़कर खाना बनाती नजर आईं।
भूमि पेडनेकर इन दिनों न फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं और न ही किसी पार्टी को लेकर, बल्कि उनकी ‘फार्म गर्ल’ लाइफस्टाइल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर भूमि दो हफ्तों के लिए प्रकृति की गोद में पहुंच गईं, जहां उन्होंने खेतों, जंगलों और फार्म के जानवरों के बीच सुकून भरे पल बिताए। भूमि ने अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें वह एक प्यारे बकरी के बच्चे को गोद में लिए नजर आईं। कभी वह हरे-भरे रास्तों पर ट्रेकिंग करती दिखीं, तो कभी खेतों से ताजी सब्जियां तोड़कर खाना बनाती नजर आईं। उनकी ऑर्गेनिक लाइफस्टाइल और फार्म-टू-टेबल फूड ने पैंâस का दिल जीत लिया। दिलचस्प बात यह है कि भूमि सिर्फ प्रकृति के करीब ही नहीं जा रहीं, बल्कि आध्यात्मिकता की ओर भी कदम बढ़ा रही हैं। हाल ही में दलाई लामा से मुलाकात के बाद उन्होंने अपने अनुभव को ‘जादुई’ बताया। पैंâस अब कह रहे हैं कि ग्लैमर क्वीन भूमि इन दिनों सुकून, सादगी और आध्यात्मिकता के नए सफर पर निकल पड़ी हैं।
