मुख्यपृष्ठनए समाचारपत्थर गिरजाघर में गूंजेगी किसानों की हुंकार...हजारों के जुटने के आसार

पत्थर गिरजाघर में गूंजेगी किसानों की हुंकार…हजारों के जुटने के आसार

 राजेश सरकार / प्रयागराज

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के आह्वान पर कल यानी 21 जुलाई को सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर में ‘डेरा डालो, घेरा डालो किसान सम्मान महापंचायत’ का आयोजन होने जा रहा है। सुबह 10:30 बजे से शुरू होने वाली इस महापंचायत में प्रयागराज और आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं जुटेंगे। किसान अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन की नई रणनीति तैयार करेंगे।
इन बड़े मुद्दों पर केंद्रित रहेगी महापंचायत
स्मार्ट मीटर का विरोध: गलत बिल भेजने वाले स्मार्ट मीटरों को हटाकर दोबारा मैन्युअल मीटर लगाने की मांग।
बिजली और खाद संकट: ग्रामीण इलाकों में बिना कटौती बिजली देने और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने पर जोर।
भूमि अधिग्रहण: किसानों की मर्जी के बिना जमीन लेने पर रोक और बारा पावर प्लांट के प्रभावितों को न्याय दिलाने की मांग।
युवा और शिक्षा: युवाओं के लिए रोजगार, बेहतर शिक्षा और प्राथमिक स्कूलों के विलय के फैसले को रोकने पर चर्चा।
आवारा पशु: फसलों को बर्बाद कर रहे आवारा पशुओं से सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने की मांग।
“आर-पार की लड़ाई के मूड में किसान”
भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि यह महापंचायत ग्रामीण समाज, युवाओं और किसानों के हक की आवाज बुलंद करने के लिए बुलाई गई है। इस दौरान भारत-अमेरिका ट्रेड डील को रद्द करने और जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। संगठन ने आम जनता, युवाओं से भी किसानों की आवाज को मजबूत करने की अपील की है।

अन्य समाचार