मुख्यपृष्ठटॉप समाचारदुनिया पर छाया फीफा का नशा .... वसई में महिला फुटबॉलर को...

दुनिया पर छाया फीफा का नशा …. वसई में महिला फुटबॉलर को लिया फंसा!

मशहूर फुटबॉल कोच पर बार-बार बलात्कार करने का लगा आरोप
आपत्तिजनक वीडियो बनाकर
३ साल तक करता रहा ब्लैकमेल
सामना संवाददाता / मुंबई
दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल लीग फीफा विश्व कप शुरू हो गया है। दुनिया में सबसे ज्यादा खेले जाने वाले इस खेल में जीत किसकी होगी, इस पर सभी का ध्यान लगा हुआ है। वैसे विश्व कप के मैच शुरू होने से पहले ही फुटबॉल जगत को हिला देने वाली मुंबई में एक घटना सामने आई है। इस चौंकाने वाली घटना में एक नाबालिग फुटबॉलर के साथ उसके ही कोच ने यौन उत्पीड़न किया।
आरोपी ने फुटबॉल में करियर बनाने का लालच देकर पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद उसके वीडियो बनाए गए और उसे बार-बार प्रताड़ित किया गया। ये चौंकाने वाली घटना वसई इलाके में हुई है। एक निजी कोच पर आरोप लगा है कि उसने १७ साल की एक नाबालिग लड़की को फुटबॉल में करियर बनाने का लालच देकर गत ३ वर्ष से लगातार यौन शोषण किया है।
वायरल करने की धमकी
आरोपी ने पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर ली। जब पीड़िता ने रिश्ता खत्म करने की कोशिश की तो आरोपी ने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था।
निजी फुटबॉल अकादमी
इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी की उम्र ३६ साल है। वह वसई में एक निजी फुटबॉल अकादमी चला रहा था और स्कूली बच्चों को कोचिंग दे रहा था।
बड़े करियर का वादा
पुलिस के मुताबिक, २०२३ में बच्ची आरोपी के पास फुटबॉल ट्रेनिंग के लिए आई थी। आरोपी ने लड़की के खेल के प्रति जुनून और बड़ा खिलाड़ी बनने के सपने का फायदा उठाया। फुटबॉल में बड़े करियर का वादा किया। आरोप है कि उसका विश्वास हासिल करने के बाद उसने लगातार उसका यौन शोषण किया।

अन्य समाचार