मुख्यपृष्ठनए समाचार"पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद पर हमला, समर्थकों ने की हमलावरों की कुटाई!

“पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद पर हमला, समर्थकों ने की हमलावरों की कुटाई!

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ

रायबरेली में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर दो युवकों ने स्वागत के दौरान हमला कर दिया। हालांकि, इस दौरान मौजूद उनके समर्थकों ने हमलावरों को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का रायबरेली में शहर के साथस मोटल चौराहा पर स्वागत हो रहा था। इस दौरान दो युवकों ने स्वागत के लिए बढ़े और उनके साथ मारपीट कर दिए। यह देखने के बाद उनके समर्थकों ने दोनों युवकों को खूब पीटा। पुलिस ने पिटाई करने वाले दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। सीओ सदर अमित सिंह ने कहा पकड़े गए युवकों पर मुकदमा दर्ज होगा। हमले के बाद घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वामी प्रसाद ने कहा कि ये करणी सेना के नाम पर कीड़े-मकोड़े हैं। ये लोग खुलेआम कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ये बताता है कि योगी सरकार में गुंडे-माफियाओं के हौसले कितने बढ़े हुए हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए हमलावर ने कहा कि स्वामी लगातार सनातन का विरोध करते हैं इसलिए उन पर हमला किया।

सीओ अमित मिश्रा ने बताया कि दो लोगों को पूर्व मंत्री पर हमला करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।स्वामी प्रसाद लगातार विवादित टिप्पणियां करने के कारण चर्चा में रहते हैं। बुधवार को जब वह रायबरेली पहुंचे तो उनके कार्यकर्ताओं ने मोटल चौराहे पर उनका स्वागत किया। इसी दौरान दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया जिस पर वहां मौजूद उनके समर्थकों ने दोनों हमलावरों को पकड़ लिया और उनके साथ जम कर मारपीट की। इस घटना पर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला निंदनीय और शर्मनाक है। लोकतंत्र में विचारों से असहमति का समाधान बहस और संवाद है, हिंसा नहीं। इस तरह का कृत्य न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा पर हमला है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादा पर भी चोट है। आजाद समाज पार्टी इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा करती है साथ ही यूपी पुलिस से मांग करती है कि घटना के हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की जाए।”

अन्य समाचार