मुख्यपृष्ठस्तंभउत्तर प्रदेश से : डीएम ने मांगी शिवपाल यादव से माफी

उत्तर प्रदेश से : डीएम ने मांगी शिवपाल यादव से माफी

रोहित माहेश्वरी

बुलंदशहर की डीएम श्रुति सिंह को सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव से फोन कॉल न उठाना महंगा पड़ गया। शिवपाल यादव ने इसकी शिकायत विधानसभा अध्यक्ष से की, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। नोटिस मिलने के बाद डीएम ने खुद फोन कर शिवपाल यादव से माफी मांगी। शिवपाल यादव का कहना था कि जनता के चुने हुए प्रतिनिधि की बात सुनना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस पूरे घटनाक्रम ने साबित किया कि जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा करना अफसरों को भारी पड़ सकता है और जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता जरूरी है।

गुजरात का मजदूर विरोधी कानून
चंद्रशेखर आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुजरात सरकार द्वारा मजदूरों पर १२ घंटे का कार्यदिवस थोपने को संविधान और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की श्रम सुधार विरासत का उल्लंघन बताया। उनका कहना है कि यह कानून महिलाओं और परिवार पर भी गंभीर असर डालता है और मजदूरों के स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर के खिलाफ है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के मानकों का भी उल्लंघन है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर सीधे सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह औपनिवेशिक जैसे १२ घंटे का नियम पूरे देश में लागू करने की तैयारी है और मजदूरों पर उद्योगपतियों का मुनाफ़ा थोपना बंद किया जाए।

राहुल गांधी का जीएसटी पर तीखा हमला
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के एक्स अकाउंट में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने साझा किया कि ८ साल पहले जब जीएसटी लागू हुआ, तब राहुल गांधी ने इसे देश और व्यापारियों के हित में न बताते हुए ‘गब्बर सिंह टैक्स’ करार दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यह व्यापार और कारोबार को बर्बाद कर देगा। राय ने कहा कि उस समय भाजपा के वरिष्ठ नेता व्यापारियों से मिलते रहे, लेकिन उन्हें यह नहीं बताया गया कि उन्हें कितना नुकसान होगा और कितना टैक्स देना पड़ेगा। कांग्रेस का यह बयान जीएसटी के लागू होने पर हुए विरोध की याद दिलाता है।

अन्य समाचार