मुख्यपृष्ठसमाचारगरबा कार्यक्रमों में कहीं हंगामा तो कहीं फेंके गए अंडे...फेल साबित हुई...

गरबा कार्यक्रमों में कहीं हंगामा तो कहीं फेंके गए अंडे…फेल साबित हुई फडणवीस की पुलिस!.. चोरों ने भी दिखाई हाथ की सफाई

जैदवी / मुंबई

मुंबई और आसपास के इलाकों में नवरात्रि के गरबा महोत्सव इस बार विवादों और अवांछित घटनाओं की वजह से चर्चा में है। एक साथ कई गरबा पंडालों में हुए बवाल के बाद आयोजक यह सोचने पर मजबूर हैं कि यह मात्र संयोग है या षड्यंत्र के तहत किया गया है। पहली बड़ी घटना मुंबई से सटे काशी गांव की है, जहां गरबा कर रहे लोगों पर अंडे फेंके जाने की घटना से माहौल गरमा गया। स्थानीय लोगों ने इसे धार्मिक भावना को आहत करने वाला बताया है। मामले की जांच काशीमीरा पुलिस कर रही है।
वहीं भायंदर पश्चिम के गरबा पंडाल में युवाओं के बीच झगड़ा हो गया, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसकी जांच भयंदर पुलिस कर रही है। नेस्को गोरेगांव में बड़े पैमाने पर आयोजित गरबा में मोबाइल चोरी और हंगामे की शिकायतें दर्ज की गर्इं। कई लोगों के फोन गायब होने की खबरें आर्इं। एक गरबा पंडाल में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक दूसरे समुदाय का युवक नाम बदलकर घुसने लगा। पर, कुछ लोगों की सतर्कता के कारण वह पकड़ा गया। पंडाल में उपस्थित भक्तों ने उससे दंड बैठक लगवाई।
इन घटनाओं के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये महज संयोग है या फिर किसी सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा? आयोजकों और स्थानीय लोगों का मानना है कि त्योहार की शांति और सामूहिकता बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थीं। फिलहाल पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जांच के बाद ही पता पता चलेगा कि यह घटनाएं संयोग हैं या षडयंत्र।

अन्य समाचार