मुख्यपृष्ठनए समाचारराज्य में गुंडों का कब्जा चलेगा, पर महायुति में झगड़ा नहीं होना...

राज्य में गुंडों का कब्जा चलेगा, पर महायुति में झगड़ा नहीं होना चाहिए!.. रोहित पवार का शिंदे गुट पर तंज

सामना संवाददाता / मुंबई

राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर इन दिनों शिंदे गुट के नेता लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। इस पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने लोगों को भाजपा पर अटैक करने से रोक रहे हैं। उन्होंने अपने नेता रवींद्र धंगेकर को चेतवानी दी है कि भाजपा के साथ किसी भी तरह का वाद-विवाद न करें। शिंदे ने साफ कहा कि किसी भी कारण से महायुति मतलब भाजपा-शिंदे-अजीत पवार गुट में मतभेद नहीं होना चाहिए। इस पर अब राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक रोहित पवार ने शिंदे गुट और सत्ताधारी गठबंधन पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में गुंडों का कब्जा चलेगा पर महायुति में झगड़ा नहीं होना चाहिए। यही तीनों सत्ताधारी दलों की नीति है।
रोहित पवार ने कहा कि गुंडों से पूरा राज्य तबाह हो जाए, महाराष्ट्र पूरी तरह से बर्बाद हो जाए तो भी चलेगा, लेकिन महायुति के भीतर दंगा नहीं होना चाहिए। तीनों दलों ने मिलकर राज्य के तमाम जिलों को आपस में बांट लिया है, ठीक वैसे ही जैसे सुलतान मिर्जा ने मुंबई को गुंडों में बांट दिया था। रोहित पवार ने सवाल उठाया कि जब सत्ता ही इन नेताओं का एकमात्र लक्ष्य बन गई है, तो उनसे जनता के भले की उम्मीद आखिर की ही क्यों जाए? उन्होंने आगे कहा कि पुणे पुलिस आयुक्त भाजपा की पसंद के हैं, मनपा आयुक्त शिंदे गुट की पसंद के और कलेक्टर अजीत पवार गुट की पसंद का है। वरिष्ठों का आशीर्वाद, स्थानीय नेताओं का मार्गदर्शन और गुंडों का उपयोग इस त्रिसूत्री प्रणाली से पुणे को तबाह किया जा रहा है।

अन्य समाचार