सोम प्रकाश
कल मुंबई के एक पांच सितारा होटल में आदित्य बिरला ग्रुप ने वायर और केबल कारोबार अल्ट्रावोल्ट की शुरुआत की घोषणा में कुमार मंगलम बिड़ला के साथ मंच की शोभा बढ़ाने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह भी नज़र आये। यह तीन साल में ग्रुप का चौथा नया कदम है। 1,800 करोड़ रुपये के निवेश के साथ, अल्ट्रावोल्ट क्षमता के लिहाज से वायर सेगमेंट में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी होगी। यह कारोबार अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के तहत रखा गया है, और इसका लक्ष्य पांच साल में देशव्यापी बड़ा ब्रांड खड़ा करना तथा शीर्ष दो कंपनियों में शामिल होना है।
इस अवसर पर आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने कहा, “भारत के विकास के अगले दौर में वायर और केबल केंद्रीय भूमिका में आ रहे हैं। ये भारतीय अर्थव्यवस्था के तीन बड़े रुझानों के मिलन बिंदु पर बैठे हैं, शहरीकरण, बिजलीकरण और डिजिटलीकरण। अगले दशक में 10 करोड़ से ज्यादा नए घर, बिजली के ढांचे का विस्तार और डेटा सेंटरों की तेज बढ़त, ये सब मिलकर इस श्रेणी में उछाल ला सकते हैं। हमारी अलग ताकत इस बात से आती है कि हम इस उत्पाद को, उसके भीतर लगने वाले हिस्सों को और उससे जुड़े इकोसिस्टम को गहराई से समझते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “पिछले कुछ सालों में कामयाब नए कारोबार खड़े करना खुद ग्रुप के स्वभाव का हिस्सा बन गया है, और यही हमें दूसरों से अलग करने वाली बड़ी वजह है। मुझे अब यह और साफ दिखता है कि आदित्य बिड़ला ग्रुप नए दांव लगाने के लिए मंच और इंजन, दोनों का काम कर रहा है।” वहीं अल्ट्रावोल्ट के डायरेक्टर दिलीप गौड़ ने कहा, “हम अलग-अलग क्षेत्रों में बाजार टटोलने के बजाय सीधे पूरे देश के पैमाने पर उतर रहे हैं। वहीं अल्ट्रावोल्ट के सीईओ श्रीराम रंगराजन ने कहा, “वायर घर की जीवनरेखा होते हैं, पर उन पर नजर कम ही जाती है। हम घर के ग्राहकों की अपनी समझ का इस्तेमाल करके उनकी बढ़ती जरूरतों के लिए उत्पाद बनाना चाहते हैं। हम इस श्रेणी में ऐसा तरीका लाना चाहते हैं जिसमें ग्राहक सबसे पहले हो, और उत्पाद बनाते समय सुरक्षा, प्रदर्शन तथा आगे की तैयारी केंद्र में रहे। इसी को ध्यान में रखकर हम होम वायर, फ्लेक्सिबल वायर और केबल के पोर्टफोलियो से शुरुआत कर रहे हैं, जो आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के इस्तेमाल के लिए बनाए गए हैं। आगे चलकर हम इलेक्ट्रिकल एक्सेसरीज की व्यापक रेंज में जाने की योजना बना रहे हैं।” कार्यक्रम में शामिल हजारों की भीड़ में उत्साह भरने के लिए वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह ने अपने क्रिकेट जीवन से जुड़े अनेक बिन्दुओं पर प्रकाश डाला और बिड़ला ग्रुप के नए कारोबार वायर और केवल “अल्ट्रावोल्ट” को प्रमोट किया, वहीं मंच पर बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन ने भी एक शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों के बीच शमां बांध दिया।
