सूर्यकुमार यादव के संन्यास को लेकर सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा तेज हो गई, जब उनके नाम से बने एक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से रिटायरमेंट का दावा करने वाला पोस्ट वायरल हो गया। पोस्ट में लिखा गया था कि पहली गेंद पर छक्का लगाने से लेकर टी२० वर्ल्ड कप जीतने तक का सफर शानदार रहा और अब वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। इस पोस्ट के सामने आते ही पैंâस हैरान रह गए और उन्हें बधाइयां देने लगे। हालांकि, बाद में पता चला कि यह अकाउंट असली नहीं बल्कि एक पैरोडी अकाउंट है, जिसे मई २०२६ में बनाया गया था। सूर्यकुमार यादव ने आधिकारिक तौर पर संन्यास का कोई एलान नहीं किया है। टीम इंडिया की कप्तानी में बदलाव के बाद उनके भविष्य को लेकर सवाल जरूर उठ रहे हैं, लेकिन फिलहाल उनके करियर के खत्म होने की कोई पुष्टि नहीं है। सूर्यकुमार अब भी भारतीय क्रिकेट के अहम खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
