मुख्यपृष्ठस्तंभहॉलीवुड हॉटलाइन : क्लासरूम से एडल्ट इंडस्ट्री तक!..सारा की कहानी ने मचाया...

हॉलीवुड हॉटलाइन : क्लासरूम से एडल्ट इंडस्ट्री तक!..सारा की कहानी ने मचाया बवाल

टीचर का पेशा हमेशा से सम्मान और भरोसे का प्रतीक माना जाता है। लेकिन कभी-कभी एक घटना किसी की पूरी जिंदगी की दिशा बदल देती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर अमेरिका की पूर्व साइंस टीचर सारा जूरी का मामला खूब सुर्खियां बटोर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक निजी वीडियो लीक होने के बाद उन्हें स्कूल की नौकरी से हाथ धोना पड़ा। सारा का दावा था कि उन्हें अपना पक्ष रखने का पूरा मौका भी नहीं दिया गया।
नौकरी छूटने के बाद सारा ने हार नहीं मानी। उन्होंने सबसे पहले ब्लॉगिंग शुरू की और धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बना ली। इसके बाद उन्होंने सब्सक्रिप्शन-आधारित एडल्ट कंटेंट बनाना शुरू किया, जिससे उन्हें बड़ी संख्या में फॉलोअर्स और अच्छी कमाई मिलने लगी। देखते ही देखते वे इस इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा बन गर्इं। आज सारा अपने नए करियर के साथ-साथ एक डेट-फॉर-हायर सर्विस भी चलाती हैं। उनका कहना है कि जिंदगी में आए बड़े झटके के बाद उन्होंने नया रास्ता चुना और अब अपने पैâसलों पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है। हालांकि, उनका यह सफर सोशल मीडिया पर बहस का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे मुश्किल हालात में आगे बढ़ने की कहानी मानते हैं, जबकि कुछ उनके पैâसलों की आलोचना भी करते हैं।

अन्य समाचार