एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। उन्होंने अपने बोल्ड सीन्स की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। साल २०२३ में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ से एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को बड़ी पहचान मिली। उन्होंने फिल्म में रणबीर कपूर के साथ बोल्ड और इंटीमेट सीन किए, जो काफी चर्चा में रहे। हालांकि, इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी। लोगों के बुरे कमेंट्स से एक्ट्रेस मानसिक रूप से बहुत परेशान हो गई थीं और एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो खुद को कमरे में बंद करके घंटों रोती थीं। कुछ टिप्पणियां इतनी अशोभनीय थीं कि उनका मानसिक संतुलन तक बिगड़ने लगा था। तृप्ति ने अपना करियर २०१७ में पोस्टर बॉयज से शुरू किया था, लेकिन असली पहचान एनिमल से मिली, जिसने ९०० करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म में उनके अभिनय की सराहना तो हुई, लेकिन इंटीमेट सीन को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया।
