-सीमा श्रीवास्तव
स्ट्रिक्टली की हॉट स्टार डायने बुसवेल ने बताया है कि वह अपने पार्टनर जो सुग के साथ एक और बच्चा चाहती हैं। हालांकि, अभी सात महीने हुए हैं जब उसने पहले बच्चे को जन्म दिया है। ३७ वर्षीय प्रो डांसर, जिन्होंने कॉमेडियन क्रिस मैककॉसलैंड के साथ २०२४ में जीत हासिल की थी। मार्च में अपने बेटे बोडेन जिसे बॉवी के नाम से जाना जाता है, को जन्म देने के बाद डांस फ्लोर पर लौट आर्इं थी। डायने ने हालं ही में माना कि पेरेंट बनने से वह कुछ वापस आए प्रो खिलाड़ियों के करीब आ गई हैं। और अब जब वह अपने डांस पार्टनर विल बेस्ट के नए बच्चे से मिल चुकी हैं, तो उन्होंने बताया है कि वह एक और बच्चा चाहती हैं। विल और उनकी मंगेतर टोबी रोज ने इस महीने की शुरुआत में अपने पहले बच्चे, बेबी बॉय सन्नी वेस्ट का स्वागत किया। डायने ने अब अपने टिकटॉक अकाउंट पर साझा किया है कि वह सन्नी से मिली है और कहा, ‘वह बहुत खूबसूरत है।’
हेलेन बेच रही अपना गाउन
यह अलग तरह की मार्केटिंग है और खूब पैसा भी है। फटापट सामान भी बिक जाता है। अब देखिए न, खूबसूरत अभिनेत्री हेलेन फ्लैनगन ने हाल ही में एक गहरी लेस वाली ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो काफी उत्तेजक लग रही थी। कोरोनेशन स्ट्रीट इस स्टार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वही खूबसूरत गाउन दिखाया, जिसे उसने पहना था। वह सेकंड-हैंड कपड़ों के ऐप विंटेड पर बेच रही हैं। दो छोटे वीडियो में हेलेन ने एक काले रंग की कॉर्सेट ड्रेस पहनी थी, जिसमें एक डेयरिंग नेकलाइन थी, जिसमें उनका क्लीवेज दिख रहा था। इस ड्रेस में सेमी-शीयर चोली और सुंदर लेस फ्रैबिक की लेयर्स थीं। क्लिप के ऊपर लिखा था कि हेलेन ने अपने विंटेड अकाउंट को प्रमोट किया। उन्होंने लिखा, ‘मेरे विंटेड पेज पर बहुत कुछ बिक रहा है। विंटेड की दीवानी।’ हेलेन क्लोदिंग ऐप पर यह ड्रेस ह्व८० में बेच रही है। क्या आप लेना चाहेंगे?
