मुख्यपृष्ठनए समाचारसिरदर्द बना अवैध पार्किंग! ... सड़क के दोनों किनारों पर हो रहे वाहन...

सिरदर्द बना अवैध पार्किंग! … सड़क के दोनों किनारों पर हो रहे वाहन पार्क

– किसकी शह पर हो रही पार्किंग
द्रुप्ति झा / मुंबई
शहर की सड़कों पर अवैध पार्विंâग आज एक बड़ी समस्या बन चुकी है, जो ट्रैफिक जाम सहित दुर्घटनाओं का भी कारण बन रही है। साकीनाका-कुर्ला रोड पर सड़क किनारे एक लाइन से टेंपो और भारी वाहनों की अवैध पार्विंâग लोगों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। सड़क के दोनों ओर पार्क की गई गाड़ियों से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन आम जनता की समस्या को हल करने की बजाय ट्रैफिक पुलिस अवैध वसूली में व्यस्त नजर आती है। अब सवाल उठता है कि कहीं सड़कों पर अवैध रूप से पार्क की गई इन गाड़ियों को कोई ठेकेदार तो नहीं पार्क करवा रहा?
साकीनाका ट्रैफिक डिविजन के पुलिस इंस्पेक्टर समाधान पवार ने कहा, ‘हम इस पर कार्रवाई करेंगे।’ अब सवाल यह उठता है कि इतने दिनों से की जा रही पार्विंâग को देखने के बावजूद यह कार्रवाई अब तक क्यों नहीं की गई? किसकी देख-रेख में इन वाहनों को अवैध रूप से पार्क किया जा रहा है।
क्यों जरूरी है कार्रवाई
अवैध पार्विंâग पर कार्रवाई न होने से न केवल सड़क संकरी हो जाती है, बल्कि ट्रैफिक जाम लग जाता है। ट्रैफिक जाम लगने से इमरजेंसी वाहनों जैसे फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस के लिए भी यह जाम सिरदर्द बन जाता है। अवैध पार्विंâग से न केवल नियमों का उल्लंघन होता है, बल्कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत यह एक दंडनीय अपराध है।

अन्य समाचार