मुख्यपृष्ठअपराधझारखंड में एसीबी ने आठ हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ बीपीओ...

झारखंड में एसीबी ने आठ हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ बीपीओ को दबोचा

अनिल मिश्र / रांची

झारखंड प्रदेश के सिमडेगा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के बीपीओ अनिल खलखो को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिमडेगा के ग्राम टेंगर नवाटोली निवासी रंजीत खाखा ने एसीबी लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनके विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना के तहत अंडा एवं फलाहार के लिए लगभग 1,25,394 रुपये आवंटित किए गए थे। इसके अलावा पूर्व वित्तीय वर्ष 2024-25 से 17,244 रुपये बचे थे। इस प्रकार कुल राशि 1,42,638 रुपये हुई। शिकायतकर्ता द्वारा राशि कम करने का अनुरोध किए जाने पर कथित तौर पर आठ हजार रुपये देने पर सहमति बनी। शिकायतकर्ता सरकारी धन का उपयोग रिश्वत के रूप में नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने एसीबी से शिकायत किया और इसके बाद यह कार्रवाई किया गया।

अन्य समाचार