मुख्यपृष्ठअपराधबिहार में भवन निर्माण विभाग के अधिक्षण अभियंता के पटना-दिल्ली सहित कई...

बिहार में भवन निर्माण विभाग के अधिक्षण अभियंता के पटना-दिल्ली सहित कई जगहों पर आय से अधिक मामले में छापेमारी

अनिल मिश्र / पटना

बिहार प्रदेश में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए लगातार कई प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद बिहार जैसे राज्य में इसे पूरी तरह खत्म करना अब भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। इसी बीच आज राजधानी पटना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भवन निर्माण के अधीक्षण अभियंता सह निदेशक पवन कुमार के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सह निदेशक पवन कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। जानकारी हो कि ईओयू थाना कांड संख्या-12/26 दर्ज कर विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद बुधवार को उनके बिहार, दिल्ली सहित नोएडा के अलग -अलग ठिकानों पर एक साथ छापामारी की गई।इस छापेमारी की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।इस संबंध में विभागीय अधिकारी ने बताया कि जल्द ही विस्तृत विवरण मीडिया को दी जाएगी।

अन्य समाचार