मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिइस्कॉन मंदिर में भगवान जगन्नाथ का अखंड संकीर्तन

इस्कॉन मंदिर में भगवान जगन्नाथ का अखंड संकीर्तन

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

निर्जला एकादशी के अवसर पर नालासोपारा पश्चिम स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान जगन्नाथ के 12 घंटे के अखंड संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस्कॉन मंदिर के एच. जी. मधुमंगलदास ने बताया कि गुरुवार, 25 जून को निर्जला एकादशी है। वैष्णव भक्तों में इस एकादशी का बहुत महत्व है। उनका मानना है कि इस दिन किया गया पूजा-पाठ, दान-पुण्य, भजन और कीर्तन भगवान को अति प्रिय होते हैं।
इस अवसर पर 25 जून, गुरुवार की शाम नालासोपारा पश्चिम स्टेशन के पास स्थित सत्यम शिवम शॉपिंग सेंटर की तीसरी मंजिल पर शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक अखंड संकीर्तन का आयोजन किया गया है।
इस संकीर्तन में 5 हजार से अधिक भक्तों के सम्मिलित होने की संभावना जताई जा रही है। कीर्तन के समापन के बाद तीर्थ प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

अन्य समाचार