मुख्यपृष्ठटॉप समाचारशिवसेना की मशाल के ‘तेज’ में ... सभी विरोधी हो जाएंगे भस्म!...

शिवसेना की मशाल के ‘तेज’ में … सभी विरोधी हो जाएंगे भस्म! … उद्धव ठाकरे का दृढ़ विश्वास

सामना संवाददाता / मुंबई
शिवसेना ‘तेज’ की मशाल लेकर आगे बढ़ रही है। उस मशाल के ‘तेज’ में सभी परजीवी, विरोधी भस्म हो जाएंगे। इस तरह का दृढ़ विश्वास शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने कल व्यक्त किया।
ठाणे के एकनाथ शिंदे गुट के उप विभागप्रमुख रामचंद्र पिंगुलकर ने अपने सहकर्मियों के साथ कल ‘मातोश्री’ निवास स्थान पर उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में शिवसेना में प्रवेश किया। उद्धव ठाकरे ने शिवबंधन बांधकर उनका पार्टी में स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने शिवसैनिकों से संवाद साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा, घाती, अजीत पवार गुट के कई लोग अब शिवसेना में आ रहे हैं। बीच में भ्रमित होने के कारण कुछ लोग शिवसेना से बाहर गए थे, वे भी अब वापस आ रहे हैं। उन सभी का शिवसेना स्वागत करती है। आंखों में धूल झोंक कर कुछ शिवसैनिकों को अपनी ओर खींचने का गद्दारों का प्रयास शुरू था। मगर अब धूल फेंकने की सारी योजना उजागर हो रही है। वातावरण और राजनीति में प्रदूषण है ही, लेकिन अब शिवसेना विरोधियों द्वारा आंखों में धूल फेंकने वाला क्रिया-कलाप स्पष्ट हो रहा है। इन शब्दों में उद्धव ठाकरे ने शिंदे गुट और भाजपा पर निशाना साधा।

मारपीट के बाद भी ‘घाती’ चुप!
उद्धव ठाकरे का हमला

नगर परिषद चुनाव में घाती गुट के पोस्टर पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तस्वीर है। इससे पता चलता है कि उनकी सारी लाचारी सत्ता के लिए है। ‘घाती’ गुट का अब भाजपा में कोई मूल्य नहीं। सिर्फ नंबर एक का महत्व होता है, नंबर दो को कोई महत्व नहीं देता। यह खुद भाजपा वाले भी कह रहे हैं। शिवसेना का आज भी ठाणे में दबदबा है। मगर भाजपा कार्यकर्ता घाती गुट के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करते हैं और वे कुछ भी नहीं कर सकते। इसे लाचारी नहीं तो और क्या कहा जाए? ऐसा तीखा सवाल कल शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने किया।
ठाणे के एकनाथ शिंदे गुट के उप विभागप्रमुख रामचंद्र पिंगुलकर ने अपने सहकर्मियों के साथ कल ‘मातोश्री’ निवास स्थान पर उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में शिवसेना में प्रवेश किया। उद्धव ठाकरे ने शिवबंधन बांधकर उनका पार्टी में स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने शिवसैनिकों से संवाद साधा। ठाणे शिवसेना का गढ़ है। वह अबाधित रहना चाहिए। शिवसेना की मशाल धधकती रहनी चाहिए और भगवे की पवित्रता कायम रहनी चाहिए। कुछ लोग भगवा रंग पर अलग-अलग चित्र, पोस्टर लगाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। शिवसेना के पास भगवा, हिंदुत्व की मशाल है। शिवसेनाप्रमुख के तेज की मशाल हम आगे लेकर जाएंगे। इस तरह का आह्वान भी इस दौरान उद्धव ठाकरे ने किया। इस अवसर पर शिवसेना नेता राजन विचारे, उपनेता किशोरी पेडणेकर, जिला प्रमुख केदार दिघे सहित अन्य पदाधिकारी और शिवसैनिक उपस्थित थे।

भाजपा का विश्वासघात
घाती ने बाद में कहा कि अजीत पवार फंड नहीं दे रहे इसलिए इनके साथ काम नहीं कर सकते। वे अब उन्हीं अजीत पवार की जांघ से जांघ सटाए बैठे हैं। उस समय भाजपा ने विश्वासघात, दगाबाजी की इसलिए उन्हें सबक सिखाने के लिए हमने महाविकास आघाड़ी स्थापित की।

‘घाती’ का बहाना
‘घाती’ ने गद्दारी करते समय यह बहाना बनाते हुए कहा था कि उद्धव ठाकरे कांग्रेस के साथ गए। उन्होंने शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे के विचार छोड़ दिए। उस मंत्रिमंडल में हम रह नहीं सकते।
मारपीट के बाद भी ‘घाती’ चुप! -पेज २

अन्य समाचार