मुख्यपृष्ठअपराधडबल इंजन राज में शव वाहन भी मयस्सर नहीं... अब कौशांबी में...

डबल इंजन राज में शव वाहन भी मयस्सर नहीं… अब कौशांबी में बाइक पर लाश ले जाई गई श्मशान!

– वीडियो हुआ वायरल, डीएम ने दिए जांच के आदेश

-गत माह नागपुर में भी ऐसी ही घटना आई थी सामने

सामना संवाददाता / कौशांबी

डबल इंजन की सरकार आने के बाद लोगों को सारी सुख-सुविधाएं मिलने के सपने दिखाए गए थे। मगर हालात इसके विपरीत है। अब तो शव को श्मशान ले जाने के लिए एंबुलेंस तक मय्यसर नहीं हो रही है। नागपुर के बाद अब कौशांबी (यूपी) में ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। यहां भी एंबुलेंस न होने की वजह से शव को बाइक पर श्मशान ले जाना पड़ा। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
वीडियो में दो व्यक्ति अपनी बाइक पर बांस के सहारे एक शव को कसकर बांधकर अंतिम यात्रा पर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन की चुप्पी और मदद न पहुंचने से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है।
घटिया व्यवस्था का आईना
वायरल वीडियो सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि उस घटिया व्यवस्था का आईना बन गया है जो संवेदनाओं से दूर है। कई यूजर मामले की जांच और पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस न मिलने से शव को करीब ३० से ३५ किमी दूर बाइक से ले जाया गया।

अन्य समाचार

इन दिनों