मुख्यपृष्ठनए समाचार`इंडिया' गठबंधन का मोदी सरकार पर हल्लाबोल ... वोट चोरी नहीं चलेगी! 

`इंडिया’ गठबंधन का मोदी सरकार पर हल्लाबोल … वोट चोरी नहीं चलेगी! 

केंद्र सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर रच रही साजिश
संसद का मानसून सत्र चल रहा है। वहीं विपक्ष बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर चर्चा की मांग कर रहा है। इस बीच राज्यसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उपसभापति हरिवंश को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने राज्यसभा में एसआईआर को लेकर चर्चा कराए जाने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि बिहार में एसआईआर के जरिए वोट चोरी को अंजाम दिया जा रहा है। मोदी सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर ये साजिश रच रही है। विपक्ष इस बारे में संसद में चर्चा चाहता है, लेकिन सरकार एसआईआर पर सवालों से बचने के लिए लगातार सदन स्थगित करवा रही है। ये लोकतंत्र के खिलाफ है। कल बुधवार को `इंडिया’ गठबंधन के सांसदों ने सरकार की इस मनमानी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
बुधवार को लोकसभा में विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया। इसी के साथ ही ११ अगस्त को `इंडिया’ गठबंधन ने चुनाव आयोग तक मार्च का एलान किया है।
`सर’ पर चर्चा करने से क्यों डर रही मोदी सरकार?
राज्यसभा के विरोधी पक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया है कि भाजपा देशभर में वोटों की चोरी कर रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सरकार बिहार में नामांकन सूची संशोधन के मुद्दे पर चर्चा करने से आखिर क्यों डर रही है। बता दें कि विपक्षी दल लगातार मांग कर रहे हैं कि लोकतंत्र, संविधान और देश के नागरिकों के वोट की रक्षा के लिए इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। खड़गे ने भी कहा कि सरकार को इस पर चर्चा करने की जरूरत है। बता दें कि खड़गे के सवालों से केंद्र सरकार की खटिया खड़ी हो गई है।
`एसआईआर सरकार की साजिश है’
टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘संसद नहीं चलेगी क्योंकि यह देश की मांग है और एसआईआर सरकार की साजिश है। भारत के चुनाव आयोग ने लक्ष्य बदल दिया है। ६५ लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव की लोकप्रियता को देखते हुए एसआईआर की साजिश की जा रही है। सरकार नहीं चाहती कि संसद चले क्योंकि वे कई सवालों के जवाब नहीं देना चाहते।’

अन्य समाचार