मुख्यपृष्ठनए समाचारभारत घिर चुका है! ... सीडीएस अनिल चौहान ने चेताया

भारत घिर चुका है! … सीडीएस अनिल चौहान ने चेताया

‘चीन’ पाकिस्तान और बांग्लादेश की तिकड़ी, हिंदुस्थान की सुरक्षा को खतरा’

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
देश के सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने साफ कहा है कि भारत अपने दुश्मनों से घिर चुका है। गत मंगलवार को एक थिंक-टैंक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा आज बाहरी और भीतरी दोनों मोर्चों पर बड़े दबाव में है। सीडीएस ने चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश की तिकड़ी को भारत की स्थिरता और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया।
सीडीएस ने कहा कि आज की वैश्विक स्थिति बेहद अस्थिर है, पूरी दुनिया पुरानी व्यवस्था से नए वैश्विक संतुलन की ओर बढ़ रही है। इस परिवर्तन के बीच अमेरिका की भूमिका भी कई स्तरों पर जटिलता पैदा कर रही है। सीडीएस ने कहा कि बाहरी प्रभावों से सुरक्षा तभी संभव है जब देश की आंतरिक स्थिति मजबूत हो और उसका आर्थिक आधार स्थिर बना रहे।

मोदी सरकार की कूटनीति फेल
मोदी सरकार की कूटनीति पूरी तरह से फेल है और सभी पड़ोसी एक-एक करके भारत के दुश्मन बनते जा रहे हैं। इस कड़ी में नई एंट्री बांग्लादेश की है। नेपाल, श्रीलंका और दक्षिण में टापुओं वाला छोटा देश मालदीव ने भी भारत विरोधी रुख अपना लिया है।

अन्य समाचार