खेल जगत में हर भारतीय को भारत-पाकिस्तान के मुकाबले का इंतजार होता है। और क्रिकेट जगत में सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी भारत-पाकिस्तान हैं। दोनों देशों की टीमों के बीच टक्कर एक बार फिर मैदान में जल्द ही देखने को मिलने वाली है। एशिया कप २०२५ में दोनों टीमें १४ सितंबर को दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला टी२० फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसका इंतजार हर क्रिकेट फैन को बेसब्री से है।
