मुख्यपृष्ठनए समाचाररिश्तों में बेवफाई ने ली एक और हमसफर की जान! ...सुल्तानपुर में...

रिश्तों में बेवफाई ने ली एक और हमसफर की जान! …सुल्तानपुर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर काट डाला पति का गला व जननांग

•प्रेमी समेत पत्नी गिरफ्तार

विक्रम सिंह/सुल्तानपुर

आपसी संबंधों में आती कड़वाहट व टूटते भरोसे अब जानलेवा हो चुके हैं। परस्पर अविश्वास का ये आलम है कि पत्नियां हों या पति…अपने ही हमसफर की जान लेने पर उतारू हैं। पहले संस्कारों व संकोच के चलते महिलाएं खामोश रहती थीं लेकिन अब ऐसा लगता है कि वे ही खूंखार हो चली हैं। सोमवार को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस ऐसी ही एक जघन्य वारदात के राजफाश ने सामाजिक-पारिवारिक व्यवस्था व दांपत्य जीवन की नई चुनौतियों की ओर इशारा कर रही हैं। सुल्तानपुर के पड़ोसी जिले अमेठी के पीपरपुर थानांतर्गत टिकावर गांव निवासी विनोद कुमार से। दशक भर पूर्व रामरती का विवाह हुआ था। वो पत्नी और बच्चों के साथ गांव में ही रहता था। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है।

बता दें कि गत १७ सितंबर को विनोद के छोटे भाई सूरज के पास फोन आया कि उसके भाई का शव सुल्तानपुर जिले के जैतापुर गांव में नहर के पास मिला है। सूचना के बाद जब सूरज घटना स्थल पर पहुंचा तो उसने भाई विनोद का रक्तरंजित शव देखा। उसके चेहरे और शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान थे। प्राइवेट पार्ट (जननांग) कटा हुआ था। मौके पर पहुंची सुल्तानपुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। विनोद के भाई सूरज ने गांव के ही रहने वाले सोनू नट के खिलाफ पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए दो टीमें गठित कीं। आरोपी सोनू नट की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वह फरार था। इसके बाद पुलिस ने विनोद की पत्नी से पूछताछ की। पुलिस ने विनोद के अन्य परिजनों से भी पूछताछ की। पता चला कि उसके घर पर कई लोगों का आना जाना था। इस बात से पुलिस को रामरती पर शक हुआ। पुलिस ने रामरती की कॉल डिटेल निकलवाई। एक नंबर से हुई सर्वाधिक कॉल के कारण पुलिस को शक हुआ। नंबर को चेक किया जिक तो वह सोनू नट का निकला। पुलिस नंबर ट्रेस कर सोनू के पास पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर सोनू ने अपना जुर्म कबूला। बताया कि डेढ़ साल से उसका रामरती से अफेयर चल रहा था। जिसके बारे में विनोद को पता चल गया था। इसलिए दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। उसे मैंने शराब पीने के बहाने गांव के बाहर एक बाग में बुलाया।

वहीं पर दोनों ने मिलकर पहले उसे चाकू से मारा और फिर रामरती ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद शव को ३५ किमी दूर ले जाकर फेंक दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दिवंगत विनोद की पत्नी रामरती को भी गिरफ्तार कर लिया। धम्मौर की थानेदार अंजू मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सोनू नट ने बताया कि मृतक की पत्नी रामरती से उसका अवैध संबंध था। जिसको लेकर विनोद विरोध करता था। इसी को लेकर विनोद की हत्या कर दी। आरोपियों के पास से चाकू और ईंट बरामद किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा दिया गया है।

अन्य समाचार