मुख्यपृष्ठअपराधतहकीकात : मालकिन की किटकिट से परेशान ड्राइवर ने चाकू से उड़ाई...

तहकीकात : मालकिन की किटकिट से परेशान ड्राइवर ने चाकू से उड़ाई गर्दन!

बेरहम ने बेकसूर बच्चे को भी नहीं बख्शा

फिरोज खान

दिल्ली के लाजपतनगर स्थित राम निवास में चार लोगों का एक परिवार रहता था। परिवार में कुलदीप, उसकी पत्नी, एक बेटी और एक १४ साल का बेटा था। बड़ी बेटी दिल्ली के बाहर पढ़ाई कर रही थी। कुलदीप की मार्वेâट में कपड़े की दुकान थी। रोजाना की तरह कुलदीप रात ९ बजे दुकान बंद कर घर लौटा तो दरवाजे की घंटी बजाने के बाद भी किसी ने घर का दरवाजा नहीं खोला तो उसने पत्नी के मोबाइल पर फोन किया। जब पत्नी ने फोन रिसीव नहीं किया तो वो परेशान सा इधर-उधर देखने लगा। तभी उसकी नजर सीढ़ियों पर पड़ी, जहां पर खून के निशान देख वो घबरा गया। किसी अनहोनी के एहसास से कांप रहे कुलदीप ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर जैसे ही घर के अंदर दाखिल हुई, बेडरूम में कुलदीप की पत्नी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी, जिसका गला तेज हथियार से काटा गया था। तभी पुलिस की नजर बाथरूम में पड़ी, जहां कुलदीप के १४ वर्ष के बेटे की लाश पड़ी थी। अब पुलिस के सामने यह सवाल था कि इस डबल मर्डर को किसने और क्यों किया? तहकीकात में जुटी पुलिस ने जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया तो वैâमरे में जो कातिल दिखाई पड़ा वो कोई और नहीं, बल्कि घर का नौकर था। वैâमरे में कातिल घर के अंदर जाता हुआ और फिर बदहवास होकर बाहर निकलता हुआ नजर आता है, जिसके हाथ खून से सने हुए थे।
असल में कातिल कुलदीप की दुकान में काम करता था और उनकी कार भी चलाता था। कातिल की पहचान होते ही पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस किया तो मालूम हुआ कि वो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर है। पुलिस वहां पहुंचती, उससे पहले ही वो पटना जानेवाली ट्रेन में सवार हो चुका था। पुलिस ने फौरन आगे के स्टेशनों की पुलिस को सूचना दे दी। आखिरकार,आरोपी को मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया। कातिल ने बताया कि कुलदीप से उसने ४० हजार रुपए एडवांस लिए थे। इसी बात को लेकर कुलदीप की पत्नी अकसर उसे टोकने के साथ ही डांटती भी थी। इसी बात से नाराज होकर उसने चाकू से हमला कर उसका गला काट डाला। कत्ल करते हुए कुलदीप के १४ साल के बेटे ने उसे देख लिया था इसलिए उसने उसका भी कत्ल कर दिया।

अन्य समाचार