मुख्यपृष्ठस्तंभतहकीकात : नाजायज प्यार में असली अफीम की कहानी

तहकीकात : नाजायज प्यार में असली अफीम की कहानी

फिरोज खान

राजस्थान के झुंझनूं जिले में रहनेवाली महिला को पति के फौज में होने की वजह से उसकी कमी बेहद खलती। फौज में होने के कारण जहां पति को ड्यूटी की खातिर महीनों अपने घर-परिवार से दूर रहना पड़ता, वहीं पति का सुख न मिलने से महिला बेहद बेचैन रहने लगी। पति की दूरी से बेचैन महिला के सब्र का बांध टूटने लगा और वो गांव के ही एक युवक से प्रेम कर बैठी। जब कभी महिला का देवर घर नहीं होता तब महिला अपने प्रेमी को घर बुलाकर उसके साथ रंगरेलियां मनाती। पति की गैर मौजूदगी में गैर मर्द से शारीरिक सुख पाकर वो बेहद खुश थी, लेकिन महिला का यह नाजायज प्रेम उसके देवर से ज्यादा दिनों तक छिप न सका और एक दिन देवर को अपनी भाभी की सारी करतूतों का पता चल गया और उसने भाभी के अवैध संबंधों का विरोध करना शुरू कर दिया। देवर की नाराजगी देख एक दिन महिला ने अपने प्रेमी से कहा कि उनके प्यार के बीच उसका देवर कांटा बन रहा है इसलिए उसे रास्ते से हटाना होगा। इसके बाद दोनों ने एक खतरनाक साजिश रची। एक दिन महिला ने अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए अपनी सरकारी मुलाजिम देवर से कहा कि मुझे अस्पताल ले चलो। भाभी की बात सुन देवर ने मोटरसाइकिल निकाली और भाभी को बैठाकर अस्पताल की ओर बढ़ चला। अभी कुछ ही दूर गया था कि उसने देखा कि एक पुलिस की गाड़ी उसका पीछा कर रही है। सायरन बजाती पुलिस उसकी बाइक को रुकवाकर उसे गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई। थाने में जब देवर की मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई तो बाइक के अंदर बड़ी मात्रा में मिली अफीम को देख महिला का देवर चौंक गया। पुलिस की सख्ती की बावजूद देवर ने कहा कि उसे नहीं मालूम कि यह अफीम कहां से आई। खैर, अब पुलिस ने अफीम की सूचना देनेवाले महिला के प्रेमी जितेंद्र को थाने बुलाते हुए पूछा कि उसे वैâसे पता चला कि मोटरसाइकिल में अफीम है? जब वो पुलिस के सवालों का सही जवाब नहीं दे पाया तो पुलिस की सख्ती के आगे वो टूट गया और सारी हकीकत बयान करते हुए बताया कि उसका युवक की भाभी के साथ अवैध संबंध है और दोनों शादी करना चाहते थे इसलिए देवर को रास्ते से हटाने के लिए उन्होंने प्लान किया कि अफीम की तस्करी में उसे फंसा देंगे, उसके बाद दोनों शादी कर लेंगे।

अन्य समाचार