मुख्यपृष्ठग्लैमरइशिता का डरावना अनुभव

इशिता का डरावना अनुभव

हाल ही में इशिता दत्ता ने मां बनने के बाद के अनुभवों को सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने बताया कि डिलिवरी के बाद उन्हें काफी ज्यादा बाल झड़ने की समस्या हो रही है, जो उनके लिए डरावना अनुभव है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए एक वीडियो में उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी और डिलिवरी के बाद हार्मोन में बदलाव के कारण महिलाओं को बाल झड़ने और पोस्टपार्टम डिप्रेशन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वीडियो में उन्होंने बालों से भरा एक ब्रश भी दिखाया और बताया कि बालों के झड़ने से उन्हें घबराहट हुई। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इशिता ने सभी नई मांओं को हिम्मत देने की कोशिश की और कहा कि ये एक दौर है जो गुजर जाएगा।

अन्य समाचार