मुख्यपृष्ठविश्वहमास की हैवानियत आई सामने ... भूखे-प्यासे इजरायली से खुद खुदवाई उसकी...

हमास की हैवानियत आई सामने … भूखे-प्यासे इजरायली से खुद खुदवाई उसकी कब्र! खौफनाक वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में डेविड भूखा, कमजोर और हताश नजर आ रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा डर गया। डेविड ने बताया कि उन्हें मुट्ठीभर मटर पर दो दिन तक जिंदा रखा जाता है, भूखे रहने से तो अच्छा है मर जाना है।
हमास और उसकी सहयोगी इस्लामिक जिहाद ने पिछले कुछ दिनों में तीन वीडियो जारी किए हैं, जिन्हें देखकर कोई भी सन्न हो रहा है। गाजा में भूख-प्यास से मर रहे लोगों की तस्वीरें दुनिया तक पहुंच रही हैं और लोग इस पर दुख भी जता रहे हैं। इस बार हमास का वो क्रूर चेहरा इन तस्वीरों में दिखा है, जिसे देखकर रूह कांप जाए। वीडियो में २१ साल के रोम ब्रासलावस्की और २४ साल के एव्यातर डेविड दिखाई दे रहे हैं, जो ७ अक्टूबर, २०२३ को हुए हमलों में अगवा कर लिए गए थे। वीडियो में डेविड को खुद अपनी कब्र खोदते हुए दिखाया गया, जो इतना कमजोर हो चुका है कि उसके शरीर की एक-एक हड्डी दिख रही हैं। इस वीडियो ने इजरायल में लोगों को गुस्से से भर दिया है। बता दें कि फिलहाल गाजा में करीब ४९ बंधक अब भी वैâद हैं, जिनमें से २७ की मौत हो चुकी है। अब तक दो बार संघर्षविराम में कई बंधकों की रिहाई हुई थी। वहीं इजरायल के कट्टरपंथी मंत्री इतमार बेन गावीर ने अल-अक्सा मस्जिद परिसर में जाकर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। जॉर्डन ने इसे उकसाने वाला और निंदनीय कदम बताया है। इस पूरी स्थिति ने गाजा में मानवीय संकट और राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है।

वीडियो देख भड़के नेतन्याहू
नेतन्याहू ने हाल ही में गाजा में बंदी बनाए गए दो इजरायली नागरिकों के वीडियो सामने आने पर गहरा आश्चर्य और दुख जताया है। इन वीडियो में दोनों बंधक बेहद कमजोर और भूखे नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बंधकों के परिवारों से बात की और कहा कि बंधकों की वापसी के प्रयास लगातार जारी हैं। इसके साथ ही उन्होंने हमास पर जानबूझकर बंधकों को भूखा रखने का आरोप लगाया। वहीं यूरोपीय संघ ने भी इन वीडियो की कड़ी निंदा करते हुए सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की है।

अन्य समाचार