सामना संवाददाता / मुंबई
काफी लंबे अंतराल के बाद सिने दर्शकों की पसंदीदा रोमांटिक फिल्म “सैयारा” ने बीते शुक्रवार सिनेमाघर में जबरदस्त एंट्री की है, जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग की धूम रही। फिल्म को इतनी बड़ी ओपनिंग मिलेगी यह फिल्म निर्माताओं को एहसास नहीं था। सच कहूं तो “सैयारा” फीवर ने इस बार सिनेमाघरों में वो धूम मचाई है, जिसके चलते दर्शकों ने स्क्रीनिंग को ही लाइव कॉन्सर्ट में तब्दील कर दिया है। निर्देशक मोहित सूरी के रोमांटिक ड्रामा “सैयारा”, जिसमें नवोदित कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में हैं, उन्होंने पूरे भारत में दर्शकों के दिलों को गहरे भावनात्मक रूप से छू लिया है। २१.२५ करोड़ रुपए की शानदार ओपनिंग डे कलेक्शन के बाद एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, जहां एक भरे हुए थिएटर में दर्शक फ्लैशलाइट्स लहरा कर गाने के साथ गा रहे हैं और जबरदस्त उत्साह के साथ चीयर कर रहे हैं, जिससे स्क्रीनिंग एक लाइव कॉन्सर्ट में बदल गई। यशराज फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत “सैयारा” केवल देखा नहीं जा रहा है, बल्कि पूरे देश में इसे जश्न की तरह मनाया जा रहा है और यह निश्चित रूप से भीड़ खींचने वाली फिल्म है। स्थिति यह है कि आज सिनेमाघर खुशी के मैदान बन गए हैं, जो फिल्म की सांस्कृतिक गूंज और युवा वर्ग के साथ इसके मजबूत कनेक्शन को दर्शाते हैं।
