मुख्यपृष्ठखेलअय्यर आईसीयू में भर्ती

अय्यर आईसीयू में भर्ती

भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि वनडे उप कप्तान श्रेयस अय्यर आईसीयू में भर्ती हैं। अय्यर को तीसरे वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लगी थी। उन्होंने शानदार कैच पकड़कर एलेक्स कैरी को आउट किया था, लेकिन इस दौरान उनकी पसली चोटिल हो गई। तुरंत उन्हें सिडनी के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी इंटरनल ब्लीडिंग की गंभीर स्थिति के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि अय्यर लगातार मेडिकल देखरेख में हैं और ब्लीडिंग से होने वाले संक्रमण को रोकने के लिए उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, उनकी रिकवरी में २ से ७ दिन का समय लग सकता है, लेकिन आईसीयू में होने के कारण पूरी वापसी में और समय लग सकता है। अय्यर फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी२० टीम का हिस्सा नहीं हैं और पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलेगी।

अन्य समाचार

शराफत