मुख्यपृष्ठनए समाचारजबलपुर पुलिस ने गया में दो जूलरी शॉप में छापेमारी...एक युवक गिरफ्तार

जबलपुर पुलिस ने गया में दो जूलरी शॉप में छापेमारी…एक युवक गिरफ्तार

 अनिल मिश्र / पटना

बिहार प्रदेश के गया जिला अंतर्गत गुरुआ बाजार में मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की खितौला थाना पुलिस द्वारा गुरुआ थाना पुलिस व एसटीएफ ने गुरुआ के दो प्रसिद्ध जेवेलरी दुकानों में छापेमारी किया गया और उसके बाद एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस दौरान दुकानों के दस्तावेजों एवं अन्य अभिलेखों की गहन जांच की गई। कार्रवाई के दौरान हब्बीपुर गांव निवासी चंचल पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे साथ में जबलपुर लेकर जा रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय पत्रकारों को खितौला थाना के पुलिस पदाधिकारी रमन सिंह मरकाम ने बताया कि जबलपुर में एक बैंक के लॉकर से करीब 14 किलोग्राम सोने की चोरी हुई थी। उसी मामले की जांच के क्रम में पुलिस गुरुआ पहुंची है। वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से करीब 750 ग्राम सोना बरामद किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।गुरुआ थाना के थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस अपने मामले की जांच के सिलसिले में आई है और स्थानीय पुलिस पूरा सहयोग कर रही है। संयुक्त कार्रवाई में गुरुआ थाना पुलिस, एसटीएफ तथा जबलपुर पुलिस की टीम शामिल रही। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहयोग से दो आभूषण दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान दुकानों के दस्तावेजों एवं अन्य अभिलेखों की गहन जांच की गई। कार्रवाई के दौरान हब्बीपुर गांव निवासी चंचल पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

अन्य समाचार

हम दोनों!