मुख्यपृष्ठनए समाचारवाराणसी में त्रि-राज्यीय पंचायत सम्मेलन का आयोजन...शामिल हुए उत्तर प्रदेश, बिहार और...

वाराणसी में त्रि-राज्यीय पंचायत सम्मेलन का आयोजन…शामिल हुए उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के पंचायत प्रमुख और प्रतिनिधि

उमेश गुप्ता / वाराणसी

वाराणसी में ग्रामीण विकास और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक समागम का आयोजन किया गया। देश के स्तर पर आयोजित इस प्रथम त्रि-राज्यीय पंचायत सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से भारी संख्या में पंचायत प्रमुखों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि आज हम काशी की पवित्र धरा पर देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के भविष्य और विकास पर वार्ता करने के लिए उपस्थित हुए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय केंद्र सरकार का तीसरा सबसे बड़ा मंत्रालय है और गांवों के विकास से ही देश का विकास संभव है।
इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं ग्राम्य विकास मंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, सदस्य विधान परिषद राय धर्मेंद्र सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव व त्रिभुवन राम उपस्थित रहे।
इसके साथ ही भारत सरकार की संयुक्त सचिव रोहिणी आर., आयुक्त जी.एस. प्रियदर्शी, वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार, डीसी एनआरएलएम पवन सिंह सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी और तीनों राज्यों से आए भारी संख्या में पंचायत प्रमुख व प्रधान मौजूद रहे।

अन्य समाचार

हम दोनों!