मुंबई। महात्मा फुले शिक्षण संस्था द्वारा संचालित छत्रपती शिवाजी विद्यालय के प्रांगण में आज शिक्षक दिवस और ईद-ए-मिलाद का संयुक्त कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से ईद-ए-मिलाद के अवसर पर उर्दू भाषी विद्यार्थियों द्वारा नात पेश की गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने शिक्षक की भूमिका निभाकर कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।
संस्था के अध्यक्ष श्री बाबूराव माने सर ने सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को उपहार प्रदान कर उनका सम्मान किया। साथ ही उपस्थितों के लिए अल्पाहार का भी प्रबंध किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के सचिव श्री दिलीप शिंदे सर, कोषाध्यक्ष श्री प्रमोद माने सर, माध्यमिक विभाग की प्राचार्य श्रीमती वीणा दोनवलकर मैडम, अंग्रेजी माध्यम की प्राचार्य सौ. स्वाती होलमुखे मैडम, मनोहर जोशी कॉलेज की प्राचार्य सौ. मीनल मैडम, प्राथमिक विभाग की प्राचार्य सौ. श्रद्धा माने मैडम, शिक्षकवृंद तथा शिक्षकेतर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
