मुख्यपृष्ठग्लैमर‘बस डेटिंग कर रहे हैं...’

‘बस डेटिंग कर रहे हैं…’

इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी एक बार फिर अपने रिश्ते की चर्चाओं को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे एक बिल्डिंग से बाहर निकलते नजर आए। वीडियो में इब्राहिम ने पैपराजी को देखकर पलक को वैâमरों से बचाने की कोशिश की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने पैपराजी के व्यवहार की आलोचना की, जबकि कुछ ने इब्राहिम के रवैये पर सवाल उठाए। अब रविवार रात दोनों को फिर से साथ देखा गया। इस बार न तो कोई लुका-छिपी हुई और न ही कैमरों से बचने की कोशिश। इब्राहिम और पलक एक कार में बैठे नजर आए, जहां पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो कैद किए। इब्राहिम ने पैपराजी को थंब्स-अप दिखाकर अभिवादन भी किया। हालांकि, वे थोड़े असहज दिखाई दिए क्योंकि फोटोग्राफरों की भीड़ के कारण उन्हें कार आगे बढ़ाने में दिक्कत हो रही थी और वे रास्ता खाली करने का इशारा कर रहे थे। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अरे, लोग इसे ‘ऑफिशियल’ क्यों बनाना चाहते हैं? वे बस डेटिंग कर रहे हैं… उन्हें शांति से करने दें। वे एक-दूसरे को बेहतर ढंग से जानेंगे, समझेंगे, साथ में समय बिताएंगे, तभी वे पैâसला कर सकते हैं और इसे ऑफिशियल कह सकते हैं। लोगों को पहले उन्हें अपनी जिंदगी जीने देनी चाहिए।’

अन्य समाचार