बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल पिछले कई दिनों से अपने परिवार द्वारा लगाए गए दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर सुर्खियों में हैं। पंडाल में उन्हें मां दुर्गा की भक्ति में लीन देखा गया। हर दिन कई सेलेब्स पंडाल में दर्शन के लिए आते रहे हैं और दशहरे के दिन भी वहां काफी भीड़ देखी गई। महानवमी के अवसर पर काजोल सिंदूर खेला में शामिल हुर्इं, जहां उनकी बेटी न्यासा देवगन भी उनके साथ दिखीं। इस बीच काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल सीढ़ियों से उतरते समय अचानक असंतुलित हो जाती हैं, लेकिन उनके बॉडीगार्ड तुरंत उन्हें संभाल लेते हैं। इस दौरान उनका रिएक्शन भी वैâमरे में वैâद हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
