मुख्यपृष्ठनए समाचारमुस्लिम सहकर्मी डॉक्टर से कथित प्रेम की सजा...केईएम के डॉक्टर पर हुआ...

मुस्लिम सहकर्मी डॉक्टर से कथित प्रेम की सजा…केईएम के डॉक्टर पर हुआ जानलेवा हमला!.. लड़की के भाई ने किए कई वार

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई के प्रतिष्ठित केईएम अस्पताल परिसर में उस वक्त डर का माहौल पैâल गया, जब एक डॉक्टर पर उसकी सहकर्मी के भाई ने चाकू से जानलेवा वार कर दिया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित डॉक्टर की सहकर्मी डॉक्टर मुस्लिम समुदाय की है। उसे अपनी इस सहकर्मी से प्यार हो गया था। इसके बाद उसने अपने प्यार का इजहार भी किया। इस प्रेम की भनक लगते ही युवती के भाई ने अस्पताल परिसर में पहुंचकर डॉक्टर पर हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल पीड़ित डॉक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना के बाद मुंबई के डॉक्टरों ने सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए और अधिक कड़े उपायों को लागू करने की मांग की है। पीड़ित २६ वर्षीय डॉक्टर केईएम अस्पताल के सीवीटीएस डिपार्टमेंट में हाउस ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस को दिए अपने बयान में डॉक्टर ने कहा कि उसकी दोस्ती इसी डिपार्टमेंट में कार्यरत २३ वर्षीय मुस्लिम महिला से हुई, जो परफ्यूजनिस्ट का काम करती हैं। काम के सिलसिले में संपर्क बढ़ने से यह दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों पिछले तीन हफ्तों से रिलेशनशिप में थे। इसी बीच पिछले सप्ताह प्रेमिका के भाई को इस प्रेम संबंध की भनक लग गई। इसके बाद २९ अक्टूबर २०२५ को सुबह लगभग १०.३० बजे जब डॉक्टर वार्ड ३१ में अपनी ड्यूटी पर था, तब प्रेमिका का भाई अपने दो दोस्तों के साथ आया। उन्हें केईएम अस्पताल के पास हनुमान मंदिर के सामने बस स्टॉप के फुटपाथ पर ले जाया गया। वहां पहले प्रेमिका के भाई ने गलियां दीं, फिर मारना शुरू कर दिया। इसी दौरान प्रेमिका के भाई ने धारदार चाकू निकालकर डॉक्टर को जान से मारने के इरादे से पीठ पर वार कर दिया। इस हमले के दौरान उसने धमकी भी दी कि हम लोग बहुत खराब हैं। आज हम तुझे छोड़ेंगे नहीं, तुझे मार डालेंगे। पुलिस ने इस मामले में हत्या की कोशिश के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों की तलाश के लिए जांच अभियान शुरू कर दिया है।

अन्य समाचार