मुख्यपृष्ठनए समाचारखडसे ने खड़काया... सीएम की कुर्सी पर शिंदे की नजर!.. सावधान हो...

खडसे ने खड़काया… सीएम की कुर्सी पर शिंदे की नजर!.. सावधान हो जाओ फडणवीस…!

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र की राजनीति में ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर शिवसेना के छह सांसदों को तोड़ने का आरोप लगने के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट रोहिणी खडसे ने बड़ा बयान दिया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सावधान रहने की सलाह देते हुए एनसीपी नेता रोहिणी खडसे ने कहा कि राज्य में ऐसा कोई नेता है, जिसकी नजर मुख्यमंत्री पद पर है। उन्होंने संकेतों में एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस को समय रहते सतर्क हो जाना चाहिए।
खडसे ने आरोप लगाया कि विकास निधि का हवाला देकर और अन्य दबावों का इस्तेमाल कर शिवसेना के छह सांसदों को तोड़ा गया। उनका कहना है कि इसके जरिए राज्य की राजनीति में अपने दल को नंबर एक बनाने की कोशिश की जा रही है। राज्य की राजनीति में पहले से ही टीईटी पेपर लीक, सत्ता पक्ष के अंदरूनी मतभेद और दल-बदल की घटनाओं को लेकर माहौल गर्म है। ऐसे में रोहिणी खडसे के इस बयान ने महायुति सरकार के भीतर संभावित राजनीतिक खींचतान की चर्चाओं को और तेज कर दिया है। हालांकि, एकनाथ शिंदे या उनके गुट की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अन्य समाचार