मुख्यपृष्ठनए समाचारसेहत से खिलवाड़, मरीज हुए पैनिक... पी-नॉर्थ वार्ड में चल रहे... अवैध...

सेहत से खिलवाड़, मरीज हुए पैनिक… पी-नॉर्थ वार्ड में चल रहे… अवैध एलोपैथी क्लीनिक!

द्रुप्ति झा / मुंबई

मुंबईकरों की जान से खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों का जाल अब महानगर में तेजी से पैâल रहा है। मनपा के पी-नॉर्थ वार्ड से बिना वैध रजिस्ट्रेशन और डिग्री के खुलेआम एलोपैथिक क्लीनिक चलाए जाने का मामला सामने आया है। मरीजों की शिकायतों के बाद आखिरकार नींद से जागी मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में कई क्लीनिकों को कानूनी नोटिस जारी किए हैं। ऐसे में प्रशासन की नाक के नीचे इतने समय से यह खिलवाड़ वैâसे चल रहा था, ऐसे सवाल अब नागरिकों में उठने लगे हैं।
बता दें कि नियमों के मुताबिक, आधुनिक वैज्ञानिक चिकित्सा का अभ्यास करने के लिए डॉक्टर के पास एमबीबीएस की डिग्री और महाराष्ट्र चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकृत होना अनिवार्य है। लेकिन पी-नॉर्थ वार्ड में तो कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। स्वास्थ्य विभाग के औचक निरीक्षण में खुलासा हुआ कि कई क्लीनिकों में बिना किसी वैध एमएमसी पंजीकरण के ही मरीजों को एलोपैथिक दवाइयां और हैवी डोज दिए जा रहे थे। यह सीधे-सीधे मासूम नागरिकों की जान को जोखिम में डालने का गंभीर मामला है। हालांकि, हड़कंप मचने के बाद मनपा ने क्लीनिक संचालकों को अपनी अवैध दुकानें तुरंत बंद करने का निर्देश दिया है।
कार्रवाई के नाम पर दिखावा
नोटिस में चेतावनी तो दी गई है कि बात न मानने पर धोखाधड़ी का केस दर्ज होगा, क्लीनिक सील किए जाएंगे और गिरफ्तारी होगी। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभी तक इन्हें पूरी तरह फर्जी
डॉक्टर घोषित नहीं किया है, बल्कि अब उनकी शैक्षणिक योग्यता और लाइसेंस का वेरिफिकेशन किया जा रहा है।

अन्य समाचार