मुख्यपृष्ठनए समाचारमुहर्रम पर १५,००० लाशें बिछाने की थी साजिश!

मुहर्रम पर १५,००० लाशें बिछाने की थी साजिश!

-१५ दिन मुंबई में रहकर बनाए थे जहरीले कैप्सूल

-मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस

फिरोज खान / मुंबई

मुंबई में मुहर्रम जुलूस के दौरान जहर बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है। गिरफ्तार आरोपी ने कबूल किया कि उसका इरादा कम से कम १५ हजार लोगों की जान लेने का था। भायखला पुलिस की सतर्कता से जुलूस को निशाना बनाने की बड़ी साजिश नाकाम हो गई।
भायखला पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में मुहर्रम जुलूस के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों ने एक संदिग्ध को भीड़ में कैप्सूल बांटते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह पेनकिलर के नाम पर जहरीले वैâप्सूल बांटकर बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहा था। सुबह करीब चार बजे सलमान नामक एक व्यक्ति कैप्सूल खाने के बाद उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के कारण बीमार पड़ गया। मामला सामने आते ही पुलिस ने संदिग्ध की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसका मकसद मुहर्रम जुलूस को निशाना बनाकर बड़ी संख्या में लोगों की जान लेना था। पुलिस ने बताया कि वैâप्सूल के अंदर चूहे मारने में इस्तेमाल होने वाला जिंक फॉस्फाइड पाया गया। पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस साजिश में और कितने लोग शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इतनी बड़ी साजिश को एक व्यक्ति अकेले अंजाम नहीं दे सकता। पुलिस का दावा है कि इस मामले का मास्टरमाइंड भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच, मुंबई पुलिस ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की तत्काल कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई।

अन्य समाचार