मुख्यपृष्ठखेलबिना गोल दागे इंग्लैंड को किया बाहर!

बिना गोल दागे इंग्लैंड को किया बाहर!

भारत की दहाड़ से विश्व कप में हड़कंप

एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में भारतीय महिला टीम ने शानदार जुझारूपन दिखाते हुए इंग्लैंड को गोलरहित बराबरी पर रोक दिया। पूल-डी का यह मुकाबला ०-० से ड्रॉ समाप्त हुआ, लेकिन भारत के लिए यह नतीजा किसी जीत से कम नहीं रहा। ड्रॉ के साथ भारतीय टीम ने दूसरे दौर में जगह पक्की कर ली, जबकि इंग्लैंड का विश्व कप अभियान ग्रुप चरण में ही थम गया। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। टीम ने अपने अभियान की शुरुआत दुनिया की चौथे नंबर की और ओलिंपिक रजत पदक विजेता चीन को २-२ से रोककर की थी। इसके बाद दक्षिण अप्रâीका के खिलाफ भारत ने आक्रामक हॉकी का शानदार प्रदर्शन करते हुए ६-१ की धमाकेदार जीत दर्ज की। अब इंग्लैंड के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ ने टीम की स्थिति और मजबूत कर दी है।
मौके खूब, गोल नदारद
पहले क्वार्टर में भारत ने इंग्लैंड पर लगातार दबाव बनाया। इश्किा ने शानदार हमला करते हुए गोल का प्रयास किया, लेकिन इंग्लैंड की गोलकीपर दीवार बनकर खड़ी हो गईं। भारत को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला। नवनीत के प्रयास को गोल घोषित किया गया था, लेकिन वीडियो समीक्षा के बाद उसे अमान्य कर दिया गया। इसके बाद भारत को दो और अच्छे मौके मिले, मगर फिनिशिंग साथ नहीं दे सकी। दूसरी ओर इंग्लैंड ने भी कई बार भारतीय डिफेंस को परखा, लेकिन गोलकीपर और रक्षापंक्ति ने हर हमला नाकाम कर दिया।

अन्य समाचार