मुख्यपृष्ठनए समाचारक्षत्रिय कल्याण समिति ने बांटी राहत की मिठास...मेवालाल बगिया चौराहे पर सैकड़ों...

क्षत्रिय कल्याण समिति ने बांटी राहत की मिठास…मेवालाल बगिया चौराहे पर सैकड़ों लोगों ने पिया शरबत

राजेश सरकार / प्रयागराज

उमस भरी भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को मेवालाल की बगिया चौराहे पर क्षत्रिय कल्याण समिति, यमुनापार के तत्वावधान में पथिकों को शरबत पिलाकर राहत प्रदान किया गया। क्षत्रिय समाज की ओर से सेवा और जनकल्याण की भावना से आयोजित यह कार्यक्रम घंटों तक चला। इस दौरान राहगीरों, वाहन चालकों, मजदूरों और स्थानीय नागरिकों को शीतल शरबत वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी महानगर युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरसिंह उपस्थित रहे। उन्होंने समिति के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का संयोजन क्षत्रिय कल्याण समिति के महामंत्री रवि करण सिंह ने किया। इस अवसर पर पार्षद दिलीप केसरवानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नैनी रजत दुबे, समर बहादुर सिंह, यूसुफ अंसारी, पुणे प्रताप सिंह, रितेश कुमार सिंह, रामेश्वर सिंह, दीपक सिंह, मुन्ना सिंह, ज्ञान सिंह मौर्य, घनश्याम जायसवाल, कैलाश सिंह, संजय सिंह एवं सुशील सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान सेवा भाव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। समिति के कार्यकर्ताओं ने स्वयं लोगों तक पहुंचकर शरबत वितरित किया और गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनसेवा कार्यक्रम सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने शरबत ग्रहण किया और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति पदाधिकारियों ने भविष्य में भी जनहित एवं समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

अन्य समाचार