मुख्यपृष्ठअपराधआतंकी पर उमड़ी कुलकर्णी की `ममता'... `मुंबई ब्लास्ट में दाऊद का हाथ...

आतंकी पर उमड़ी कुलकर्णी की `ममता’… `मुंबई ब्लास्ट में दाऊद का हाथ नहीं!’

-एक्ट्रेस के बयान से मचा बवाल, साधु-संतों का फूटा गुस्सा

सामना संवाददाता / लखनऊ

पूर्व अभिनेत्री और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी उर्फ यमई ममता नंद गिरी एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। ममता कुलकर्णी जब से हिंदुस्थान आई हैं। तब से ही किसी न किसी वजह से लाइमलाइट बटोर रही हैं। अब हाल ही में अचानक एक्ट्रेस की मुंबई ब्लास्ट के गुनहगार दाऊद इब्राहिम पर अचानक ममता उमड़ पड़ी और अभिनेत्री ने सीधे कह डाला कि दाऊद आतंकी नहीं है और न ही मुंबई ब्लास्ट में दाऊद का हाथ है।
बता दें कि ममता कुलकर्णी ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि १९९३ के मुंबई बम ब्लास्ट में दाऊद इब्राहिम का हाथ नहीं था। यह बयान राष्ट्रीय सुरक्षा और सनातन धर्म के सिद्धांतों के खिलाफ माना जा रहा है। संतों का कहना है कि एक महामंडलेश्वर द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले डॉन को क्लीन चिट देना देशद्रोह के दायरे में आता है। प्रयागराज में आयोजित एक संयुक्त सभा में सैकड़ों साधु-संतों ने ममता के बयान पर विरोध दर्ज कराया। शृंगवेरपुर पीठाधीश्वर शांडिल्य जी महाराज ने कहा, ‘ममता कुलकर्णी वैâसे एक अंडरवर्ल्ड डॉन को क्लीन चिट दे सकती हैं? उनका अंडरवर्ल्ड से पुराना कनेक्शन जगजाहिर है। आशंका है कि कहीं उनके तार दाऊद जैसे अपराधियों से तो नहीं जुड़े? पैसों के लालच में वे सनातन धर्म को कलंकित कर रही हैं।’ उन्होंने ममता को महामंडलेश्वर बनाने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और कहा कि इसकी भी गहन जांच होनी चाहिए।
डरी ममता ने अब दी सफाई
अब ममता कुलकर्णी ने अपने बयान पर सफाई दी है और बताया है कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया है। ममता कुलकर्णी ने कहा है कि उनके बयान को गलत संदर्भ में लिया गया है। गोरखपुर में पत्रकारों के सवालों पर उनकी टिप्पणी उनके पूर्व पति विक्की गोस्वामी के लिए थी कि वो किसी ब्लास्ट में या आतंकी गतिविधि में शामिल नहीं थे।
अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की उठी मांग
ममता कुलकर्णी के अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान ने धार्मिक जगत में भूचाल ला दिया है। साधु-संतों ने ममता के बयान की कड़ी निंदा की है और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने, उनकी गतिविधियों की सीबीआई जांच कराने और महामंडलेश्वर पदवी की वैधता पर सवाल उठाने की मांग की है।

अन्य समाचार