मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनासंपादक के नाम पत्र : खोदी गई सड़क से लोग परेशान

संपादक के नाम पत्र : खोदी गई सड़क से लोग परेशान

उल्हासनगर में मनपा प्रशासन की अनदेखी के कारण उल्हासनगर एक, दो श्मशान भूमि की ओर जानेवाले फक्कड़ मंडली मार्ग पर सड़क के नीचे बहनेवाले नाले पर पुलिया बनाने के लिए सड़क को खोदे हुए महीनों बीत जाने के बावजूद सड़क पर खोदे गए गड्ढे को अभी तक भरा नहीं गया है। खोदी गई सड़का का काम अधूरा होने की वजह से अंतिम संस्कार के लिए श्मशान भूमि जानेवालों के साथ आम राहगीरों को बेहद तकलीफ का सामना करना पड़ता है। अत: उल्हासनगर महानगरपालिका के सार्वजनिक बांधकाम विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को चाहिए कि वो अधूरी सड़क का काम जल्द से जल्द पूरा करें, ताकि लोगों को होनेवाली तकलीफ खत्म हो।
– संजय सिंह, उल्हासनगर

अन्य समाचार

इन दिनों