मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनासंपादक के नाम पत्र :  गंदगी से हुए लोग परेशान

संपादक के नाम पत्र :  गंदगी से हुए लोग परेशान

‘दोपहर का सामना’ के माध्यम से मैं मनपा एम/पूर्व वॉर्ड के घनकचरा विभाग के अधिकारियों का ध्यान गोवंडी के आदर्श नगर रोड क्र. १५ की ओर आकर्षित करना चाहता हूं, जहां अधिकारियों की लापरवाही के चलते रोड के बीचों-बीच बने कचरा कुंडी की वजह से पूरे क्षेत्र में गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है। इधर-उधर फैले कचरे की सफाई करनेवाला यहां कोई नजर नहीं आता। हालांकि, इस क्षेत्र में मनपा सफाईकर्मियों के अलावा दत्तक बस्ती संस्थाएं होने के बावजूद साफ-सफाई न होने की वजह से क्षेत्र के लोगों को खतरनाक बीमारियां होने का हरदम डर बना रहता है। पिछले कई महीनों से मनपा के घनकचरा विभाग की लापरवाही के चलते न तो सड़कों पर नियमित झाड़ू लग रही है और न ही कचराकुंडी से कचरा उठाया जा रहा है। इस वजह से स्थानीय रहिवासियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। अत: संबंधित अधिकारियों से मेरी नम्र विनती है कि लोगों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई पर उचित ध्यान दें, ताकि स्थानीय लोगों को इससे राहत मिल सके।
– गफ्फार शेख, बैगनवाड़ी, गोवंडी

अन्य समाचार