उल्हासनगर मनपा प्रशासन का कार्यभार रामभरोसे चल रहा है। इसका अंदाजा यहां की वर्तमान स्थिति को देखकर लगाया जा सकता है। प्रभाग का अतिक्रमण निर्मूलन विभाग शहर से अतिक्रमण हटाता तो है, परंतु विभाग का नियंत्रण अधिक समय तक टिकता नहीं है। कुछ मिनटों में स्थिति जैसी की वैसी हो जाती है। शहाड-पूर्व रेलवे स्टेशन सें सेंच्यूरी कंपनी की तरफ जाने वाले पादचारी पथ पर एक सड़ी-गली रिक्शा रखी गई है। इतना हीं नही, एक केला व्यापारी दुकान के दोनों तरफ ठेला खड़ा कर रखा है। कोई मुर्गी का पिंजरा रखा है तो कई गटर के चेंबर के ढक्कन टूटे हैं, जिसके कारण पैदल आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। प्रभाग अधिकारी अजय साबले व अतिक्रमण निर्मूलन विभाग के अधिकारी गणेश शिंपी को चाहिए कि पादचारी पथ पर खड़े किए गए अवरोध को हटाएं।
-संजय मिश्रा, शहाड
