मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनासंपादक के नाम पत्र : एसटी की नहीं होती सफाई?

संपादक के नाम पत्र : एसटी की नहीं होती सफाई?

महाराष्ट्र सरकार की सस्ती और सुरक्षित कही जानेवाली एसटी परिवहन सेवा इन दिनों सड़कों पर उड़ती धूल के कारण धूल में नहाई हुई नजर आती है। धूल से सनी होने के कारण बसें न केवल काफी खराब दिखाई देती हैं, बल्कि इन बसों को देखने के बाद मन में सवाल उठता है कि क्या एसटी बसों की सफाई और मरम्मत के लिए कोई व्यवस्था नहीं है? एसटी बसें गंदगी के साथ ही काफी ध्वनि प्रदूषण भी फैलाती हैं। एसटी बस सेवा सस्ती जरूर है, लेकिन अच्छी नहीं, क्योंकि बस की खिड़की के साथ ही दरवाजे भी खड़खड़ाते हैं। अत: महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री को चाहिए कि सिर्फ एक दिन के लिए वो अपनी सरकारी आलीशान गाड़ी को छोड़ एसटी से सफर करें, ताकि लोगों को होनेवाली परेशानियों का अनुभव कर उसका निदान करें।
– कमलेश दुबे, उल्हासनगर

अन्य समाचार

शराफत