रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
लायंस क्लब की मुंबई साइनिंग टीम ने सांताक्रुज-पूर्व स्थित प्रभात कालोनी के सिनीयर रेलवे इंस्टीट्यूट में रविवार 31 अगस्त को मेगा मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नेत्र चिकित्सा, दंत चिकित्सा, रक्त परिक्षण, जनरल स्वास्थ्य परीक्षण, एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर आदि से लोगों का परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दी गई। मोतियाबिंद पाये जाने वाले मरीजों को मुफ्त में ऑपरेशन कराने की व्यवस्था की गई। जरुरत मंदों को चश्मा वितरण किया गया। इस अवसर पर लायन गवर्नर मनोज बाबुर, लायन तसनीम हरियाणावाला, लायन आदित्य शेट्टी, लायन राजेश अग्रवाल, लायन उर्वी रजिस्टार, लायन संतोष शेट्टी, लायन डाक्टर आर जी राव, लायन डाक्टर दीपक वैद्य, डाॅक्टर पी कुठाडे, लायन कुरेशी सिमेंटवाला, डाॅक्टर तेजल बाटलीवाला, चेतन काटला तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
