सामना संवाददाता / मुंबई
लुमेरा इंटरनेशनल द्वारा 2 नवंबर 2026 को एक विशेष सामाजिक पहल ‘दीवाली रनवे 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रकाश कॉलीचर्न और नूरुद्दीन शेख द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक फैशन या रनवे शो नहीं है, बल्कि यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रहे मासूम बच्चों और मुंबई के सबसे कमजोर व वंचित वर्ग के लोगों के जीवन में खुशियों की रोशनी फैलाने के उद्देश्य से समर्पित ‘उम्मीद की एक वॉक’ है। इस दीवाली के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के इन जरूरतमंद वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहयोग और जागरूकता का संदेश देना है। प्रकाश कॉलीचर्न और नूरुद्दीन शेख का यह प्रयास मुंबई के सबसे संवेदनशील तबकों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की एक सराहनीय पहल है, जो त्यौहार के वास्तविक अर्थ’ दूसरों के जीवन को रोशन करना’ को पूरी तरह चरितार्थ करता है।
