मुख्यपृष्ठनए समाचार‘महायुति’ शेम-शेम... स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की करतूत उजागर ...रंगे हाथ...

‘महायुति’ शेम-शेम… स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की करतूत उजागर …रंगे हाथ पकड़े गए बोगस वोटर!

-वाहनों में भर-भरकर वोटिंग के लिए लाए थे
-राज्य में कई जगहों पर धांधली की आई शिकायतें
सामना संवाददाता / मुंबई
स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति की ‘मतदान लूट’ का मामला अब खुलकर सामने आ गया है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सत्ता पक्ष फर्जी वोट के सहारे चुनाव जीतने पर उतारू हो गया है और इसके लिए संगठित तरीके से पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है। बुलढाणा में इस कथित ‘धांधली मॉडल’ का पर्दाफाश तब हुआ, जब गाड़ियों में भरकर लाए गए बोगस वोटरों को बूथों के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। विपक्ष का कहना है कि यह चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की एक सोची-समझी साजिश है, जिसमें सत्ताधारी पक्ष के स्थानीय नेता और प्रशासन के कुछ अधिकारी भी शामिल हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विपक्ष ने चुनाव आयोग से मांग की है कि बूथ वैâप्चरिंग करने वालों पर तुरंत कठोर कार्रवाई की जाए और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष रखने के लिए तत्काल हस्तक्षेप किया जाए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि नगरपालिका चुनावों के मतदान के समय राज्य में कई जगहों पर गड़बड़ी देखने को मिली। इसका नमूना बुलढ़ाणा में दिखाई दिया, जहां ग्रामीण इलाकों से गाड़ियां भरकर फर्जी मतदाता लाए गए। इसका पर्दाफाश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया और फर्जी मतदाताओं को पकड़ा। हालांकि, स्थानीय विधायक के लोगों ने पुलिस के साथ मिलीभगत की और पुलिस भी केवल कार्रवाई करने की बात करती रही। यह लोकतंत्र का मजाक है। सत्ताधारी कितने भ्रष्ट हैं और गुंडागर्दी करते हैं, यह उन्होंने आज फिर से दिखा दिया। सपकाल ने कहा कि कांग्रेस का अनुकूल माहौल है, लेकिन सत्ताधारी भाजपा महायुति धांधली वाला दांव खेल रही है।

इस तरह हुआ खुलासा
सपकाल ने कहा कि बुलढाणा नगरपालिका चुनाव के लिए सुबह ७ बजे से मतदान शुरू हुआ और डेढ़ घंटा भी नहीं बीता था कि फर्जी मतदान शुरू हो गया। वार्ड नंबर १५ के लिए गांधी प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र है। वहां वैभव देशमुख नामक व्यक्ति के नाम पर कोथली तालुका मोताला के एक व्यक्ति ने फर्जी मतदान की, जिसे पकड़ लिया गया। उसके साथ एक और व्यक्ति था।

अन्य समाचार