मुख्यपृष्ठसमाचारमहायुति का ‘महाकपट' : पहले कर लो वोट का जुगाड़, चुनाव के...

महायुति का ‘महाकपट’ : पहले कर लो वोट का जुगाड़, चुनाव के बाद मनपा बढ़ाएगी पानी की दर!

मुंबईकरों का भड़का गुस्सा
द्रुप्ति झा / मुंबई
मुंबई मनपा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसे में मुंबईकरों को मूर्ख बनाने का काम महायुति सरकार बड़े ही जोर-शोर से कर रही है। यह वोट चोर सरकार, फिर से एक बार वोट बैंक तैयार करने के लिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। चुनाव के बाद महायुति सरकार आम जनता की बुनियादी जरूरतें जैसे कि पानी की दर को लेकर बड़ा झटका देने वाली है। चुनाव में आम लोगों का वोट लेने के बाद पानी की दर बढ़ा दी जाएगी।
‘महायुति’ की इस मंशा को मुंबईकर भांप चुके हैं। इसलिए इस सरकार के प्रति उनका गुस्सा भड़क उठा है। एक तो पहले से ही महायुति सरकार से लोग त्रस्त हैं। महंगाई दिन-प्रतिदिन इतनी बढ़ रही है कि मुंबईकरों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। अब इतनी महंगाई में साग-सब्जी जैसे रोजमर्रा के सामान इनते मंहगे हो चुके हैं कि लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है। खासकर महिलाओं का किचन का बजट भी पूरे तरीके से बिगड़ गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई देश का सबसे महंगा शहर है, जिसमें किराया, परिवहन और रहने के अन्य खर्च बहुत ज्यादा हैं। २०२४ के सर्वे के अनुसार, मुंबई देश में सबसे महंगा शहर है और वैश्विक स्तर पर भी १३६वें स्थान पर है। किराए पर रहनेवाले मुंबईकर इस महंगाई में महंगे किराये से परेशान हैं।

छोटा घर, महंगा किराया
आज छोटे से घर का किराया भी चार से पांच हजार रुपए है, जहां पर न तो पानी की सुविधा है और न ही सही तरीके से बिजली की व्यवस्था है। शहर में परिवहन की लागत भी अधिक है। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले सुहास पाटील ने कहा ये सरकार बहुत है स्वार्थी है जो कि सिर्फ अपने फायदे के लिए लोगों को लूटना जानती है और अब हमसे वोट लेकर, पानी की दर बढ़ा कर हम पर अत्याचार करने की कोशिश कर रही है।

अन्य समाचार