मुख्यपृष्ठखबरेंपाकिस्तानी जासूसों का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! ... नूंह में ५ गद्दार गिरफ्तार,...

पाकिस्तानी जासूसों का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! … नूंह में ५ गद्दार गिरफ्तार, पुलिस ने किए बड़े खुलासे

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
हरियाणा के नूंह जिले में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी और हवाला फंडिंग के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने अब तक इस मामले में वकील समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पुलिस ने युवा वकील रिजवान को गिरफ्तार किया था, उससे पूछताछ के बाद अब पंजाब के चार अन्य आरोपियों से रिमांड पर कड़ी पूछताछ की जा रही है। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर पुलिस ने और नजर बढ़ा दी है, इनके बैंक खातों की भी निगरानी शुरू कर दी गई है। नूंह से गिरफ्तार रिजवान आरोपी जासूस से पुलिस को अब तक करीब ६५ लाख रुपए की हवाला फंडिंग और विदेशी फंडिंग से जुड़े अहम सबूत मिल चुके हैं।
मंगलवार को एसपी राजेश कुमार ने इस मामले पर प्रेसवार्ता कर बताया कि देश विरोधी एवं आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कई अन्य संदिग्धों को चिन्हित कर उनकी गतिविधियों और बैंक खातों की गहन जांच की जा रही है। जो लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ऐसे नेटवर्क को सहयोग दे रहे हैं, उन सभी पर पुलिस की नजर है।

अन्य समाचार